Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 14, 2026

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

एन डी ए सांसद समन्वय समिति की बैठक मैं ‘विकसित भारत’ के संकल्प और जनकल्याणकारी नीतियों पर हुआ गहन मंथन

1 min read

नई दिल्ली। देश की प्रगति और अंत्योदय के संकल्प को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से नई दिल्ली में NDA सांसद समन्वय समिति की एक उच्च स्तरीय बैठक संपन्न हुई। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल के दिल्ली स्थित निवास (21, बी. आर. मेहता लेन) पर आयोजित इस बैठक में विभिन्न राज्यों के प्रमुख सांसदों ने हिस्सा लिया।

इस महत्वपूर्ण चर्चा में मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने विशेष रूप से सहभागिता की। बैठक के दौरान केंद्र सरकार की लोक-कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और उनके जमीनी प्रभाव की समीक्षा की गई। सांसद माया नारोलिया ने चर्चा के दौरान सुझाव दिया कि योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक सुगमता से पहुँचे, इसके लिए सांसदों की सक्रिय निगरानी अनिवार्य है।

बैठक में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री एवं समिति संयोजक राम मोहन नायडू किंजरापु, केंद्रीय राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह, सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल तथा सांसद संबित पात्रा जैसे दिग्गज नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

बैठक का मुख्य केंद्र बिंदु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत @2047’ के विजन को गति देना रहा। उपस्थित नेताओं ने तर्क दिया कि समन्वय समिति की ऐसी बैठकें गठबंधन की एकजुटता को मजबूत करती हैं और नीतिगत निर्णयों में पारदर्शिता व गतिशीलता लाती हैं। यह बैठक केवल एक औपचारिक चर्चा नहीं, बल्कि आगामी सत्रों और चुनावी रणनीतियों के साथ-साथ विकास कार्यों को गति देने हेतु एक ‘रोडमैप’ तैयार करने का मंच सिद्ध हुई।

अंत में, सभी सदस्यों ने सामूहिक स्वर में संकल्प लिया कि सामूहिक प्रयासों और बेहतर समन्वय के माध्यम से ही राष्ट्र को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाया जा सकता है।

 

 

About The Author