Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

अमृत व अमृत 2.0 मिशन की ड्राफ्ट रिपोर्ट समिति ने अपनाई, बैठक में शामिल हुईं राज्यसभा सांसद माया नारोलिया

1 min read

नर्मदापुरम/ नई दिल्ली। संसद भवन एनेक्सी में शुक्रवार को आवास एवं शहरी मामलों संबंधी संसदीय समिति की 22वीं बैठक आयोजित हुई। बैठक में मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद एवं समिति की सदस्य श्रीमती माया नारोलिया ने भाग लिया।

बैठक के दौरान ‘अमृत’ एवं ‘अमृत 2.0’ मिशन के अंतर्गत देश के शहरों में सीवरेज एवं सेप्टेज कवरेज की समीक्षा से संबंधित ड्राफ्ट रिपोर्ट पर विस्तार से चर्चा की गई। विचार-विमर्श के बाद समिति ने ड्राफ्ट रिपोर्ट को अपनाने (एडॉप्ट) की सहमति प्रदान की।

बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष मगुंटा श्रीनिवासुलु रेड्डी ने की। इस दौरान शहरी क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे के विकास, स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा सीवरेज एवं सेप्टेज प्रबंधन को अधिक प्रभावी बनाने के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई।
बैठक में शहरी विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी जोर दिया गया। समिति ने शहरों में आधुनिक एवं बेहतर स्वच्छता सुविधाओं के विस्तार और नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण शहरी सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की।

About The Author

आपसे छूटी खबरें