Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

वरिष्ठ पत्रकार मनोज सोनी की माता जी का असामयिक निधन

1 min read

नर्मदापुरम। वरिष्ठ पत्रकार मनोज सोनी की माता जी का गुरूवार देर रात स्वर्गवास हो गया। परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं। आज शुक्रवार दोपहर को उनका अंतिम संस्कार किया गया। निज निवास बाढ़ पीड़ित कालोनी हरियाली चौराहे से उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई और राजघाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। हंसमुख और मिलनसार स्वभाव की श्रीमती सोनी के निधन पर शहर के सामाजिक बंधुओं, गणमान्य नागरिकों, पत्रकारों, समाज सेवियों, विशिष्ट जनों ने उन्हें राजघाट पर दो मिनिट मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी आत्मा की शांति की कामना की।

 

About The Author