Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

नपाध्यक्ष नीतू यादव ने किया बाजार क्षेत्र का निरीक्षण वार्ड 27 एवं 2 में कराई पानी निकासी की समस्या का समाधान

1 min read

नर्मदापुरम । नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव द्वारा आज नगर के वार्ड क्रमांक 27 एवं वार्ड 02 का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एक स्थान पर पानी निकासी की समस्या आ रही थी। नागरिकों की शिकायत के तत्काल बाद स्वच्छता टीम को निर्देशित कर पानी निकासी की समस्या का समाधान कराया गया। निरीक्षण के दौरान मुख्य नगरपालिका अधिकारी वैभव देशमुख, स्वच्छ भारत अभियान प्रभारी अनुराग तिवारी, इंजीनियर रीना गुप्ता सहित पर्यवेक्षक कमलेश तिवारी आदि उपस्थित थे।
नपाध्यक्ष श्रीमती यादव ने बताया कि आगामी त्यौहार को देखते हुए नगर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान जयस्तंभ चौक, हलवाई चौक, इतवारा बाजार सहित वार्ड क्रमांक 4, 5, 6 जहां से श्रद्धालु को मां नर्मदा के घाटों पर पहुंचते हैं उन मार्गों की साफ सफाई व्यवस्था, यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। साथ ही नगरपालिका के अधिकारी कर्मचारियों को त्यौहारी सीजन में नगर में व्यवस्था बनाने हेतु सतर्क रहने के निर्देश दिए।

 

About The Author