Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 14, 2026

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

निस्वार्थ नागरिक सेवा ही रेडक्रॉस की वास्तविक पहचान – कलेक्टर श्री मिश्रा

1 min read

नर्मदापुरम। रेडक्रॉस सोसायटी के संस्थापक हेनरी ड्यूनॉट के जन्मदिवस के अवसर पर 8 मई को जिले में विश्व रेडक्रॉस दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर कार्यालय के रेवा सभाकक्ष में जिला रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष एवं कलेक्टर  सोमेश मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई, जिसमें सामाजिक उत्थान एवं नागरिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली संस्थाओं एवं व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर  ने रेडक्रॉस दिवस की शुभकामनाएं देते हुए रेडक्रॉस सोसायटी के सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों की सराहना की।

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की मातृशक्ति हुई सम्मानित

अखिल भारतीय कायस्थ समाज को भी घाटों की साफ-सफाई एवं सामाजिक योगदान के लिए मंजू श्रीवास्तव को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि संस्था में सभी सदस्य सेवानिवृत हैं एवं उनके द्वारा निरंतर 3 सालों से घाटों की सफाई के क्षेत्र में कार्य किया जा रहा है। अखिल भारतीय कायस्थ समाज की मंजू श्रीवास्तव ने बताया कि सामाजिक लोग निस्वार्थ से कार्य करते हैं। हमें सरकार से कोई अनुदान नहीं लिया जाता हमारा कोई एनजीओ नहीं है। इसके पूर्व भी कलेक्टर ने समाज के पदाधिकारियों को सम्मानित किया है। नर्मदा घाटों एवं नदी की स्वच्छता के लिए प्रत्येक रविवार को स्वच्छता अभियान चलाने वाली जय हो समिति को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। ग्रामीण क्षेत्रों में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं भ्रांतियों को दूर करने के उल्लेखनीय कार्य के लिए श्री केशव साहू को भी सम्मानित किया गया।  इसके अतिरिक्त विपिन जैन, गौरव सेठ, उदित द्विवेदी, नीरजा फौजदार एवं डी एस दांगी को भी समाजसेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। बैठक के दौरान जिला पंचायत सीईओ  हिमांशु जैन, डिप्टी कलेक्टर डॉ बबीता राठौर, चेयरमैन जिला रेडक्रॉस अरुण शर्मा, वाइस चेयरमैन डॉ राजेश माहेश्वरी, मुकेश श्रीवास्तव, आशीष शर्मा, डॉ रविंद्र गंगराडे, शेरसिंह बड़कुर सहित अन्य उपस्थित रहे।

 

About The Author