NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

संवाद सेतु के माध्यम से जन समस्याओं के निराकरण का प्रयास होगा – डॉ अखिलेश खंडेलवाल

नर्मदापुरम। भारतीय जनता पार्टी के झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के डॉ. अखिलेश खंडेलवाल द्वारा बस्ती,वार्ड वार,पंचायत वार जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस पहल को “संवाद सेतु” नाम दिया गया है, जो नागरिकों और प्रशासन के बीच समन्वय स्थापित करने का कार्य करेगा।
डॉ. खंडेलवाल ने बताया कि “संवाद सेतु” के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं को सीधे सुना जाएगा और उन्हें उचित मंच तक पहुंचाकर समाधान का प्रयास किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रत्येक सप्ताह शनिवार को आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाना और प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर उनके निराकरण की दिशा में प्रभावी कदम उठाना है। “संवाद सेतु” के माध्यम से जनता और प्रशासन के बीच संवाद को मजबूत किया जाएगा, जिससे समस्याओं का त्वरित समाधान संभव हो सकेगा।
आज वार्ड 26 में संवाद सेतु का आयोजन किया इसमें पार्षद राहुल गौर,भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के नगर संयोजक हरि सेवरिया, बस्ती प्रमुख आशा बाई सहित वार्ड निवासी महिलाएं उपस्थित रहीं। यहां सामने आई पेयजल,सफाई,बिजली,आधार कार्ड नहीं बनने जैसी समस्याओं का समाधान करने हेतु जिम्मेदार अधिकारियों,जनप्रतिनिधियों से चर्चा की शीघ्र ही उनका निराकरण होगा।

 

About The Author