Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

थाना कोतवाली द्वारा शराब रेड कार्यवाही के दौरान 02 प्रकरण दर्ज, 129 लीटर अवैध शराब कीमती करीबन 51,020/- रु की जप्त

1 min read

नर्मदापुरम। पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा एस. थोटा ( IPS ) के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) जितेंद्र पाठक के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा लगातार अवैध शराब विक्रेताओ के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है । आज 21/05/26 को सूचना प्राप्त हुई की बजरंग चौक के पास ग्वालटोली कचरापट्टी मे सागर कुचबंदिया निवासी वार्ड क्रमांक 32 बजरंग चौक कचरा पट्टी के पास किसी किराये के मकान मे काफी मात्रा मे अवैध शराब को बेचने के उद्देश्य डंप किया हुआ है । सूचना पर पुलिस द्वारा उक्त स्थान की तलाशी ली गई, तलाशी के दौरान उक्त स्थान से देशी मदिरा प्लेन के कुल 450 क्वार्टर कुल 81 लीटर कीमती करीबन 35,000/- रु? को जप्त किया जाकर आरोपी सागर कुचबंदिया पिता राजू कुचबंदिया उम्र 25 वर्ष निवासी बजरंग चौक के पास ग्वालटोली कचरापट्टी नर्मदापुरम को गिरफ्तार कर धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना मे लिया गया है। प्रकरण मे  आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया, जो माननीय न्यायालय के आदेश से जेल दाखिल किया गया, प्रकरण की विवेचना जारी है।

एवं दिनांक 20-21/05/26 को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई की, कुछ लोग अवैध शराब को नर्मदापुरम मे बेचने के उद्देश्य से ला रहे है| उक्त सूचना पर थाना कोतवाली की बीट मोबाइल एवं रात्री अधिकारी द्वारा लश्कर चौक ग्वालटोली नर्मदापुरम मे घेराबंदी की गयी, जो शराब विक्रेता को पुलिस की भनक लगने से उक्त व्यक्ति द्वारा श्रीनिधी इंटरनेशल स्कूल नर्मदापुरम के पास झाड़ियो 02 प्लास्टिक की बोरी एवं एक काले रंग के झोले को झाड़ियो मे फेंककर भाग गया, पुलिस टीम द्वारा श्रीनिधी इंटरनेशल स्कूल के पास झाड़ियो मे तलाश की गयी, जहां पर पुलिस टीम को उक्त 02 प्लास्टिक की बोरी एवं 01 काले रंग के झोले मे तलाशी के दौरान अवैध देशी मदिरा प्लेन के कुल 267 क्वार्टर कुल शराब 48 लीटर कीमती करीबन 16,020/- रु को बरामद कर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है । अज्ञात आरोपी की तलाश की जा रही है,शीघ्र ही आरोपी को ज्ञात कर, आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जावेगी ।

कार्यवाही में महत्वपूर्ण भूमिका :- निरी0 कंचन सिंह ठाकुर थाना कोतवाली नर्मदापुरम, उनि0 विशाल नागवे, उनि0 अनुज बघेल , सउनि0 राजाराम ठाकुर, प्र0आर0 583 रितेश यदुवंशी, प्र0आर0 अरुण दुबे, आर0 42 अजमेश चंद्रोल, आर0 665 सतीश, आर0 865 धर्मेंद्र, आर0 564 रोहन, आर0 787 पूरनलाल, आर0 285 रामकुमार,आर0 961राजकुमार कीर,आर0 862 वैभव श्रीवास्तव, आर0 आर0 958 आशीष राजपूत, आर0 223 रामभरोस पटेल, आर0 717, रवि कुशवाह, आर0 400 राज यादव, आर0 949 शुभम, आर0 963 मनीष, आर0 201 रोहित, म0आर0 दीप्ति यादव, म0आर0 319 अंजू ऊईके, म0आर0 897 प्रतीक्षा रघुवंशी, म0आर0 663 ज्योति की रही ।

 

About The Author

आपसे छूटी खबरें