सीएमओ ने ली स्वच्छतादूतों की बैठक स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर नपा की तैयारी जारी ।
1 min read
नर्मदापुरम्। स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर मुख्य नगरपालिका अधिकारी वैभव देशमुख की अध्यक्षता में आज सफाईकर्मियों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में स्वच्छ भारत अभियान प्रभारी अधिकारी अनुराग तिवारी, स्वच्छता पर्यवेक्षक, सुपरवाइजर सहित सफाईकर्मी उपस्थित हुए ।
स्वच्छ भारत अभियान प्रभारी अधिकारी अनुराग तिवारी ने बताया कि आगामी त्यौहारी सीजन को लेकर मुख्य नगरपालिका अधिकारी वैभव देशमुख द्वारा बैठक ली गई। बैठक में उन्होंने निर्देशत दिए कि नवरात्रि से लेकर देवउठनी ग्यारस तक नगर में लगातार विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा, जिसके तहत शहर के हर कोने की सघन सफाई की जाएगी। अभियान के दौरान यह सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी भी वार्ड में कचरे का ढेर न लगे। स्वच्छता अमला पूरी मुस्तैदी से कार्य करेगा। त्योहारों की भीड़भाड़ और साफ-सफाई की आवश्यकता को देखते हुए नगर में दोनों समय (सुबह और शाम) नियमित रूप से सफाई कार्य किया जाएगा। नागरिकों के घरों से कचरा संकलन के लिए कचरा गाड़ियां भी दोनों टाइम (सुबह और शाम) संचालित की जाएंगी, जिससे लोग कचरा गाड़ी में ही कचरा डाल सकें। सीएमओ ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कोई कचरे में आग न लगाएं। कोई भी कचरे में आग लगाता पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
नपाध्यक्ष की अपील
नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव ने नगर के नागरिकों, दुकानदारों और व्यापारियों से आग्रह किया है कि वे नगर को साफ स्वच्छ रखने में नगरपालिका का सहयोग करें। कचरा यहां वहां न फैंकें। कचरा, कचरा वाहन में ही डालें। आपका यह सहयोग नगर को स्वच्छ सर्वेक्षण नंबर 01 बनाएगा।

