Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

“नर्मदापुरम की बेटी साध्वी अम्बालिका ने किया माँ नर्मदा को समर्पित नया भजन “मोरी मैया नर्मदा हिलोर लेवें” रिलीज़।”

1 min read

​नर्मदापुरम । पुण्य सलीला माँ नर्मदा की पावन नगरी नर्मदापुरम में जन्मीं एवं वृंदावन में साधनारत प्रख्यात कथावाचिका एवं भजन गायिका साध्वी अम्बालिका ने नर्मदा मैया की स्तुति में अपना नया वीडियो भजन “मोरी मैया नर्मदा हिलोर लेवें” रिलीज़ किया है। यह भजन माँ नर्मदा की महिमा, उनकी अलौकिक कृपा और उनके प्रति भक्तों की अगाध श्रद्धा को समर्पित है।
​इस मनमोहक भजन में माँ नर्मदा की बढ़तीं लहरों और पावन धाराओं के साथ मैया के भावों का बहुत ही सजीव एवं संगीतमय वर्णन किया गया है। साध्वी अम्बालिका की सुमधुर और भक्तिभाव से परिपूर्ण आवाज़ ने इस गीत में एक अनूठा आध्यात्मिक रस घोल दिया है। चूँकि साध्वी का जन्म और जुड़ाव नर्मदापुरम से है, इसलिए इस भजन में नर्मदा तटों की आध्यात्मिक ऊर्जा, स्थानीय संस्कृति और माँ रेवा के प्रति एक बेटी के प्रेम की झलक साफ महसूस की जा सकती है।
​

About The Author