NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने भाजपा कार्यालय में सुनी आमजनों की समस्याएं, वितरित किए आर्थिक सहायता के चेक 

नर्मदापुरम। संगठनात्मक व्यवस्था के अंतर्गत राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया ने बुधवार को जिला भाजपा कार्यालय नर्मदापुरम में जनसुनवाई की। सांसद ने करीब 3 घंटे यह जनसुनवाई की और आम लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान सांसद श्रीमती नारोलिया ने नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं से भी भेंट कर उनकी समस्याओं को सुना एवं निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान सांसद ने सदर बाजार निवासी पप्पू परदेशी की असमय मृत्यु होने पर उनके परिवारजनों को अपने स्वेच्छा अनुदान से आर्थिक सहायता का चेक भी दिया। वहीं इच्छापूर्ति मंदिर समिति रसूलिया को मंदिर हेतु एक एलईडी टीवी सेट भी प्रदान किया। इस दौरान 15 से अधिक आवेदनों पर सांसद ने सुनवाई की। भाजपा कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान भाजपा जिला महामंत्री कुंवर सिंह यादव , भाजपा मंडल अध्यक्ष रुपेश राजपूत , भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक महालहा , भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष विकास नारोलिया , पार्षद दुर्गेश चौधरी , एल्डरमैन संतोष मीना , संजीव मालवीय, मनीष परदेशी , सुचित्रा यादव, जयबाला निगम , राहुल ठाकुर , सचिन तोमर , योगेंद्र सोलंकी , धर्मेंद्र जाट , वीरू पटवा , रहमान खान , ऋषभ शुक्ला , श्रीराम सगर , जसवीर बावरा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्त्ता व आम नागरिक उपस्थित रहे।

About The Author