Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद् का गंगा दशहरा महाअभियान “जल स्रोत पूजन एवं गंगा कलश यात्रा” मुख्य मंत्री ने किया पोस्टर विमोचन “जन चेतना जल चेतना”

1 min read

नर्मदापुरम। भोपाल मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् द्वारा गंगा दशहरा के पावन अवसर पर जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत आगामी 25 मई को प्रदेश की सभी पंचायतों में जिला प्रशासन एवं सामाजिक संगठनों के सहयोग से “जल स्रोत पूजन एवं गंगा कलश यात्रा” का आयोजन किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य “जन चेतना के माध् यम से जल चेतना” का विकास है।

इस महा अभियान के लिए जन-जन की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। इस अवसर पर परिषद् के उपाध्यक्ष मोहन नागर, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के सचिव  श्रीमनशुक्ल एवं परिषद् के कार्यपालक निदेशक डॉ. बकुललाड़ उपस्थित रहे। मुख्यमंत्रीजी ने इस अवसर पर प्रदेश की जनता का आह्वान किया कि जल स्रोतों के संरक्षण के माध्यम से प्रदेश को जल संकट से बचाना है। इस हेतु प्रत्येक नागरिक की इस अभियान में सहभागिता महत्वपूर्ण है।

ध्‌यातव्य है कि इस अभियान में जल स्रोत जैसे नदी तट, कुओं-बावडियों, तालाबों आदि की साफ-सफाई, पूजन-अर्चन, कलश यात्रा, जलाभिषेक, जल शपथ, जल संवाद एवं भजन-गीत के कार्यक्रम गांव-गांव में परिषद् के नेटवर्क सहयोगी प्रस्फुटन समितियों, नवांकुर सखी, सीएमसीएलडीपी के छात्र एवं परामर्शदाता, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक, स्वैच्छिक संगठन तथा धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक संगठनों के माध्यम से आयोजित किये जायेंगे।

About The Author

आपसे छूटी खबरें