Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

वाइस आर्टिस्ट श्री गुप्ता जी का रिवर व्यू कल्चरल फाउंडेशन ने किया सम्मानित ।

1 min read

नर्मदापुरम। शहर के मालाखेड़ी स्थित रिवर व्यू कॉलोनी में भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा स्थापना के पावन अवसर पर भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। रिवर व्यू कल्चरल फाउंडेशन सोसायटी द्वारा आयोजित इस समारोह में देश-विदेश में अपनी आवाज का जादू बिखेर चुके प्रसिद्ध वॉइस आर्टिस्ट एवं जूनियर एफएम कलाकार प्रकाश गुप्ता को शाल, श्रीफल और भगवान रामलला की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया।

श्री गुप्ता ने अपनी अनूठी आवाज और मिमिक्री के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। उन्होंने कई दिग्गज पार्श्व गायकों की आवाज की नकल करने के साथ-साथ लोकप्रिय धारावाहिक ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ सहित विभिन्न राष्ट्रीय मंचों पर अपनी प्रस्तुति दी है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अपने मनोरंजक अंदाज और विभिन्न आवाजों की प्रस्तुतियों से उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इसके पश्चात श्री गुप्ता ने नवनिर्मित मंदिर में स्थापित भगवान भोलेनाथ की महाआरती की। आचार्य योगराज तिवारी के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

गरबा और बाल प्रस्तुतियों ने बांधा समां

धार्मिक अनुष्ठान के बाद रात्रि 9 बजे से कॉलोनी की महिलाओं द्वारा पारंपरिक गरबा रास का आयोजन किया गया। भक्तिमय धुनों पर महिलाओं ने आकर्षक गरबा प्रस्तुत कर माहौल को उत्सवमय बना दिया। वहीं, नन्हे-मुन्ने बच्चों की मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का दिल जीत लिया।

इनकी रही गरिमा मयी उपस्थिति

आयोजन में समिति की अध्यक्ष प्रीति खरे के साथ पूर्णिमा त्रिपाठी, अनुजा मालवीय, प्रेम ठाकुर, रागिनी नामदेव, रमा रघुवंशी, चंद्रकांता छाया रबूदा, उज्ज्वला, सरिता लुटारे, शिव शंकर पगारे, सुनील गुर्जर वर, अंकुर बिलौरे सेवा राम मालवीय, के एन त्रिपाठी, अभिलाषा शुक्ला, कैलाश सेठ, सुधीर लुटारे एवं सी.वी. खरे सहित बड़ी संख्या में रहवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी कपिल शर्मा का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन समिति अध्यक्ष प्रीति खरे ने किया तथा आभार प्रदर्शन रमा रघुवंशी ने किया।

 

About The Author