NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

“नशे से दूरी है जरूरी 2.0” जन-जागरूकता अभियान का समापन

नर्मदापुरम। समाज को नशामुक्त बनाने और नागरिकों, विशेषकर युवाओं को नशे के गंभीर दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से चलाए गए 15 दिवसीय विशेष अभियान “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” का शुक्रवार, 31 जुलाई 2026 को सफलतापूर्वक समापन हो गया।
15 जुलाई से 30 जुलाई तक चले इस अभियान का गरिमामयी समापन समारोह नर्मदापुरम के पुलिस लाइन स्थित वेलफेयर हॉल में आयोजित किया गया,
इस समापन समारोह में मुख्य रूप से निम्नलिखित अधिकारी एवं शिक्षाविद उपस्थित रहे राजन (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,) स्नेहा चंदेल (रक्षित निरीक्षक)
सूरज जमरा, ईशान रिछारिया(सूबेदार), प्राचार्या (शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ,सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी एवं बड़ी संख्या में जागरूक विद्यार्थी।

यह समाप्ति नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत है

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि नशे की लत न केवल एक व्यक्ति, बल्कि पूरे परिवार और समाज के भविष्य को अंधकार में धकेल देती है। उन्होंने पुलिस विभाग द्वारा अपराध नियंत्रण के साथ-साथ ऐसे सामाजिक जागरूकता अभियानों की महत्ता पर प्रकाश डाला। श्री राजन ने सभी को यह संदेश दिया कि इस अभियान का समापन कोई अंत नहीं है, बल्कि यह एक शुरुआत है जिससे पूरा प्रदेश नशा मुक्ति की ओर मजबूती से अग्रसर होगा।
रक्षित निरीक्षक स्नेहा चंदेल द्वारा पिछले 15 दिनों में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चलाई गई जन-जागरूकता गतिविधियों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। इसमें नुक्कड़ नाटकों और संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से जनता तक पहुँचाए गए संदेशों की जानकारी साझा की गई। प्रतियोगिता एवं प्रमाण पत्र वितरण समारोह के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर  अभिषेक राजन द्वारा उन प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित किया गया, जिन्होंने अभियान के तहत आयोजित चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था।

About The Author