Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

बाजार व्यवस्था और स्वच्छता को लेकर सीएमओ व विधायक प्रतिनिधि की व्यापारियों के साथ बैठक संपन्न

1 min read

नर्मदापुरम। शुक्रवार को मुख्य नगरपालिका अधिकारी वैभव देशमुख और विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव की उपस्थिति में व्यापारी महासंघ के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

इस बैठक में शहर के मुख्य बाजार की व्यवस्थाओं और सुचारू संचालन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में स्वच्छ भारत अभियान के प्रभारी अनुराग तिवारी भी  उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान व्यापारी महासंघ के अध्यक्ष महेंद्र चौकसे ने बाजार की वर्तमान स्थिति, यातायात व ग्राहकों की सुविधाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखी। इसके साथ ही उन्होंने नगर पालिका द्वारा शहर में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान की सराहना करते हुए इसमें व्यापारियों की ओर से पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।
मुख्य नगरपालिका अधिकारी वैभव देशमुख द्वारा व्यापारियों से अपील की कि वे अपनी दुकानों के आसपास सफाई रखें और अतिक्रमण न होने दें ताकि बाजार में आने वाले आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। प्रशासनिक अधिकारियों और व्यापारी महासंघ के प्रतिनिधियों ने आपसी समन्वय से बाजार व्यवस्था को बेहतर बनाने और स्वच्छता मानकों का पालन कराने का संकल्प लिया।

 

About The Author