25 सितंबर: भाजपा के पितृपुरुष पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती,महान भारतीय विचारक तथा राजनेता थे पं. दीनदयाल उपाध्याय
1 min read
25 सितंबर: भाजपा के पितृपुरुष पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती,महान भारतीय विचारक तथा राजनेता थे पं. दीनदयाल उपाध्याय
संवाददाता नीरज गोलिए
बनखेड़ी। संक्षिप्त जीवनी पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म 25 सितम्बर 1916 को धनकिया नामक स्थान ,जयपुर अजमेर रेलवे लाइन के पास [राजस्थान] हुआ था। उनके पिता का नाम भगवती प्रसाद उपाध्याय था, नागला चंद्रभान दीनदयाल जी का पैतृक गांव था, और नगला चंद्रभान (फरह, मथुरा) के निवासी थे। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ओं ने जनसंघ के अध्यक्ष रहे पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी का जन्मदिवस कृषि मंडी वार्ड क्रमांक 6 में मनाया । इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा स्वच्छता अभियान एवं एक पेड़ मां के नाम लगाया गया बूथ स्तर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष भगवती पटेल , नगर परिषद अध्यक्ष हरीश मालानी, रमेश पटेल,मुकेश सराठे, रंजीत यादव,मंडल के महामंत्री सरवन कुशवाहा,सभी पार्षद गण मौजूद रहे, कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। जिसमें पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे
