Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

रिश्वत लेते लोकायुक्त के हत्थे चढ़े वेयरहाउस कॉर्पोरेशन के ब्रांच मैनेजर और सर्वेयर

1 min read

नर्मदापुरम। लोकायुक्त ने मध्यप्रदेश वेयरहाउस एंड लॉजिस्टिक कॉर्पोरेशन के ब्रांच मैनेजर भरत यादव और सर्वेयर विपिन सिंह को रिश्वत के मामले में पकड़ा। दोनों पर मूंग की NOC देने के बदले 1 लाख 30 हजार रुपए मांगने का आरोप है, सर्वेयर ने 90 हजार रुपए मंगलवार को लिए, जिसके बाद लोकायुक्त टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। इसकी शिकायत लोकायुक्त भोपाल को जासलपुर सेवा सहकारी समिति के सहायक प्रबंधक संदीप परसाई ने की थी। शिकायत के बाद टीम के सदस्य ने चार दिन तक ग्रामीण वेशभूषा में अलग-अलग कामों के बहाने ब्रांच ऑफिस पर नजर रखते रहे , पांच दिन पहले गुरुवार को संदीप ने 40 हजार रुपए नकद दिए थे। विपिन सिंह ने जैसे ही 90 हजार रुपए लिए, लोकायुक्त टीम ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद लोकायुक्त टीम सर्वेयर को वेयरहाउस कॉर्पोरेशन के दफ्तर लेकर पहुंची। यहां देर शाम तक कार्रवाई जारी रही। कार्रवाई लोकायुक्त इंस्पेक्टर रजनी सिंह और जी एस मस्कोले के नेतृत्व में की गई।

About The Author