सेंधमारी की घटना का पर्दाफाश, करीबन 7 लाख रु का मशरुका बरामद, आरोपिया जेल दाखिल एवं अपचारी बाल सुधार दाखिल
नर्मदापुरम। पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा एस. थोटा ( IPS ) के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) जितेंद्र पाठक के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा लगातार संपत्ति संबन्धित अपराधो का पर्दाफाश करने मे सफलता प्राप्त कर रही है ।
दिनांक 19/04/26 को फरियादिया जैनब खान पिता अफजल खान निवासी साई माखननगर परिसर माखननगर हाल शाहिद खान ने रिपोर्ट किया कि दिनांक 13/04/26 को अपने पिता के घर बिहारी गली बालागंज आई थी, फरियादिया अपने सोने के गहने एक जोड़ टॉप्स, झाले, हाथ के 02 कंगन, तीन अंगूठी, सोने का हार कीमती करीबन 07 लाख रुपए को अलमारी के ड्राज में रख दिये थे दिनांक 19/04/26 को फरियादिया द्वारा अलमारी खोलकर देखी, जिसमे उक्त आभूषण नहीं थे। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर मे घुसकर उक्त आभूषणो को चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट की, रिपोर्ट पर थाना कोतवाली नर्मदापुरम मे अपराध धारा 331(4),305(a) भारतीय न्याय संहिता का कायम कर विवेचना मे लिया गया था।
उक्त सेंधमारी की घटना को पुलिस द्वारा चुनौती के रूप मे लेकर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू करने हेतु पुलिस टीम को थाना क्षेत्र मे रवाना किया गया था, पुलिस द्वारा क्षेत्र मे घूमकर मुखबिर को आदेशित कर उक्त घटना मे लिप्त व्यक्तियों की धरपकड़ हेतु सूचना तंत्र मजबूत किया गया । जिस पर पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुयी एक छोटा बच्चा उम्र करीबन 14-15 वर्ष का कुछ दिनो से बालागंज क्षेत्र मे घूम रहा है, जिनकी तलाश हेतु पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र के बस स्टेंड, रेल्वे स्टेशन पर तलाश की गयी दौराने तलाशी के संदिग्ध बच्चे को सेठानी घाट स्थित काले महादेव मंदिर के नीचे टीन शेड से अभिरक्षा मे लिया जाकर पूछताछ करने पर बच्चे द्वारा बताया कि उक्त जेवरात उसके द्वारा उसकी माँ किरण बाई को दे दिये थे। जिस पर पुलिस द्वारा बच्चे की माँ को अभिरक्षा मे लिया जाकर पूछताछ की गयी जिसने उक्त आभूषण उसकी साड़ी के पल्लू मे बांधकर रखना बताया जिस पर पुलिस द्वारा उक्त आभूषणो को बरामद किया गया।उक्त महिला को यह ज्ञात था कि उक्त आभूषणो चोरी कर उसे दिया गया है चोरी के माल को रखने पर से किरण बाई पति पति यशवंत डोनटोडे उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम पांजराकला थाना देहात का होना बताया गया | उक्त महिला के विरुद्ध थाना कोतवाली नर्मदापुरम द्वारा 317(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत कार्यवाही कर आरोपियों को जेल दाखिला किया गया, अपचारी बालक को बाल गृह बैतूल भेजा जायेगा । प्रकरण की विवेचना जारी है महत्वपूर्ण भूमिका निरी0 कंचन सिंह ठाकुर थाना प्रभारी थाना कोतवाली नर्मदापुरम, सउनि0 संजय रघुवंशी आर0 839 पंकेश, आर0 920 गजेंद्र, आर0 सतीश एवं म0आर0 अंजू ऊईके की रही ।
