Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

आज तिरंगा यात्रा को लेकर व्यापारियों,सामाजिक संगठनों और नागरिकों से संपर्क कर आमंत्रण

1 min read

नर्मदापुरम। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और भारतीय सेना की वीरता के सम्मान में 16 मई को आयोजित होने वाली भव्य तिरंगा यात्रा कोलेकर नर्मदापुरम नगर में तैयारियां जोरों पर हैं। यात्रा के सफल आयोजन हेतु गुरुवारशाम को तिरंगा यात्रा संयोजक नगर पालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव के नेतृत्व मेंनगर के व्यापारिक संगठनों, सामाजिक संस्थाओंऔर नागरिकों से व्यापक जनसंपर्क किया गया। इस दौरान व्यापारियों, दुकानदारों,समाजसेवियों और आमजनों से संवाद कर उन्हें 16 मई की शाम 4 बजे सातरस्ता से सेठानीघाट तक निकलने वाली तिरंगा यात्रा में सहपरिवार एवं सहयोगियों सहित सम्मिलित होनेका आमंत्रण दिया गया। नागरिकों ने यात्रा के उद्देश्य को सराहते हुए सक्रियभागीदारी का आश्वासन भी दिया। संयोजक नीतू महेंद्र यादव ने कहा कि यह यात्रा नर्मदापुरमके इतिहास में देशभक्ति का एक नया अध्याय लिखेगी। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष माधवदास अग्रवाल, मुकेश चंद्र मैना, राजेशतिवारी, लोकेश तिवारी, प्रशांत दीक्षित, महेन्द्र यादव, गजेन्द्र चौहान, चरणजीतसिंह, अर्चना पुरोहित, ज्योति चौरे, सागर शिवहरे, वंदना दुबे, आमीन राईन, अजयश्रीवास्तव, केशव उर्मिल, दुर्गेश मिश्रा सहित सामाजिक संगठनों  ने नागरिकों से जनसंपर्क किया।

About The Author

Leave a Reply

आपसे छूटी खबरें