Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

मोदीजी के नेतृत्व में देश दुनिया की अग्रिम पंक्ति में हुआ प्रतिष्ठित : सांसद दर्शन सिंह चौधरी

1 min read

रिपोर्टर: राजकुमार पटेल

पिपरिया । ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी के पश्चात होशंगाबाद नरसिंहपुर लोकसभा सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने भूतपूर्व सैनिकों का सम्मान किया। सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने विधिवत भारत माता का पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ कर भूतपूर्व सैनिकों का सम्मान किया, इस सम्मान समारोह निरंजन वैष्णव सहित 57 पूर्व सैनिकों का सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने पुष्प गुच्छ भेंट कर शाल व श्रीफल से सम्मान किया।

भूतपूर्व सैनिक एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं पूर्व सैनिकों को संबोधित करते हुए सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि ‌हमारे महान भारत देश की सेना अपने सामर्थ्य से दुनिया में देश का गौरव और सम्मान बढ़ाया है। आज सीमा पर हम मजबूत हैं, तो भारत की मुस्तैद सेना और मोदीजी के कुशल नेतृत्व के कारण हैं। पिछले 10 वर्षों में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश दुनिया की अग्रिम पंक्ति में प्रतिष्ठित हुआ है। भारत वैश्विक चुनौतियों का समाधान निकाल कर दुनिया का नेतृत्व कर रहा है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की कामयाबी, के विषय में चर्चा करते हुए सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत मुंह तोड़ जवाब दिया है। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में सक्षम नेतृत्व के कारण भारतीय सशस्त्र बलों ने 6 और 7 मई की दरमियानी रात को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अंजाम दिया था। इस कार्रवाई में पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoJK) में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया। इसके कारण पाकिस्तान ने घुटने टेक दिए। इसका बड़ा कारण देश की सेना एवं मोदी जी का कुशल नेतृत्व है। भारतीय सेनाओं ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत अपना पराक्रम दुनिया को दिखाया है।

 

About The Author

Leave a Reply