Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

शराब माफिया द्वारा भारी मात्रा में अवैध शराब बेचने की फ़िराक मैं था, थाना देहात पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की ।

1 min read

नर्मदापुरम। मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति आदर्श नगर में अपने घर में अवैध शराब बेचने के लिये रखे है, सूचना से वरिष्ट अधिकारियों को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा एस थोटा के मार्गदर्शन, अभिषेक राजन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम एवं जितेंद्र कुमार पाठक एसडीओपी नर्मदापुरम के निर्देशन में थाना देहात की टीम द्वारा त्वरित विधिवत कार्यवाही करते मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर पहुंचकर बताये हुलिए के व्यक्ति को पकड़ा। जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम विशाल जाटव पिता बैजू उर्फ बैजनाथ जाटव उम्र 20 साल निवासी आदर्श नगर हाउसिंग बोर्ड कालोनी नर्मदापुरम का होना बताया। जिसके घर की तलाशी लेने पर घर के अन्दर पहले कमरे में दो काले काले, भूरे रंग के दो बड़े बेग को चेक करने पर दोनों बेगो में देशी मदिरा शराब के 180 ML के क्वाटर से भरे पाए गये। कुल दो बेगो में 08 खाकी रंग की कार्टून की पेटी जिसमे 50-50 क्वाटर व 50-50 क्वाटर देशी मदिरा शराब बेगो में खुले मिले। कुल शराब 500 क्वाटर देशी मदिरा शराब जूमला 90 लीटर कीमत 37,500 रूपये का अवैध होने पर विधिवत जप्त कर आरोपी विशाल जाटव पिता बैजू उर्फ बैजनाथ जाटव उम्र 20 साल निवासी आदर्श नगर हाउसिंग बोर्ड कालोनी नर्मदापुरम को गिरफ्तार किया जाकर आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम का पंजीबद्ध किया गया । उक्त कार्यवाही में सराहनीय भूमिका निरीक्षक सौरभ पाण्डेय थाना प्रभारी देहात, सउनि प्रवीण शर्मा, सउनि सुखनंदन नरें, आर. कपिल विश्वकर्मा, आर. जितेंद्र सिंह राजपूत, आर. सतीराम, आर. भूपेंद्र वर्मा, महिला आर. राधिका की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही।

 

About The Author