Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

जनगणना 2027 में स्व-गणना की सुविधा: नागरिक घर बैठे कर सकेंगे अपना पंजीकरण

1 min read

नर्मदापुरम। भारत में प्रस्तावित डिजिटल जनगणना प्रक्रिया के तहत अब नागरिकों को स्व-गणना (Self Enumeration) की सुविधा प्रदान की गई है। इसके लिए शासन द्वारा एक सरल और चरणबद्ध ऑनलाइन प्रक्रिया निर्धारित की गई है, जिसके माध्यम से नागरिक स्वयं अपने परिवार एवं निवास संबंधी जानकारी पोर्टल पर दर्ज कर सकते हैं। नर्मदापुरम जिले में भी नागरिकों सहित जिले के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा स्व-गणना (Self Enumeration) प्रक्रिया को पूर्ण कर स्व-गणना पहचान संख्या (SE ID) प्राप्त की गई है। उक्त पहचान संख्या को आगामी 1 मई से प्रारंभ होने वाले घर घर सर्वे के दौरान प्रगणकों को उपलब्ध करवाया जाना अनिवार्य होगा। जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस डिजिटल सुविधा का अधिकतम उपयोग करते हुए स्व-गणना प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता निभाएं।

जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, नागरिकों को सबसे पहले निर्धारित पोर्टल https://se.census.gov.in पर जाकर लॉग-इन करना होगा। इसके पश्चात परिवार के मुखिया के नाम, मोबाइल नंबर एवं आवश्यक जानकारी के साथ परिवार का पंजीकरण किया जाएगा। अगले चरण में नागरिकों को अपनी पसंदीदा भाषा का चयन कर ओटीपी के माध्यम से सत्यापन करना होगा। इसके बाद स्थान संबंधी जानकारी जैसे जिला, पिन कोड एवं स्थानीय क्षेत्र का विवरण भरना होगा। साथ ही मानचित्र (मैप) पर अपने निवास स्थान को चिन्हित कर उसकी पुष्टि करना अनिवार्य रहेगा।

स्व-गणना प्रक्रिया के अंतर्गत नागरिकों को निर्धारित प्रश्नावली को सावधानीपूर्वक भरना होगा। सभी जानकारी दर्ज करने के बाद पूर्वावलोकन (Preview) के माध्यम से डेटा की समीक्षा कर अंतिम प्रस्तुतीकरण किया जाएगा। सफलतापूर्वक सबमिशन के बाद प्रत्येक परिवार को एक विशिष्ट स्व-गणना पहचान संख्या (SE ID) प्रदान की जाएगी, जो एसएमएस या ई-मेल के माध्यम से प्राप्त होगी। अंतिम चरण में, जब जनगणना प्रगणक (Enumerator) क्षेत्र भ्रमण पर आएंगे, तब नागरिकों को अपनी SE ID प्रस्तुत करनी होगी। इसके आधार पर दर्ज जानकारी का सत्यापन किया जाएगा।

 

About The Author