सांसद माया नारोलिया ने उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन से की शिष्टाचार भेंट, जनहित के विषयों पर प्राप्त किया मार्गदर्शन
1 min read
नई दिल्ली/नर्मदापुरम। मध्यप्रदेश से राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने देश के माननीय उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति महामहिम श्री सी.पी. राधाकृष्णन जी से नई दिल्ली स्थित उनके कार्यालय में सौजन्य भेंट की। एक शिष्टाचार मुलाकात के दौरान सांसद नारोलिया ने महामहिम का अभिवादन किया और संसदीय कार्यप्रणाली सहित विभिन्न महत्वपूर्ण समसामयिक विषयों पर विस्तृत चर्चा की।
भेंट के दौरान महामहिम उपराष्ट्रपति जी ने सांसद माया नारोलिया को संसदीय मर्यादाओं के अनुरूप लोक कल्याण के कार्यों को गति देने हेतु बहुमूल्य मार्गदर्शन प्रदान किया। सांसद नारोलिया ने मध्यप्रदेश की प्रगति और क्षेत्र की जनता की आकांक्षाओं से भी सभापति महोदय को अवगत कराया।
इस अवसर पर श्रीमती नारोलिया ने कहा, “महामहिम उपराष्ट्रपति जी का सानिध्य और मार्गदर्शन सदैव ऊर्जा प्रदान करने वाला होता है। उनके अनुभव और विचार एक सांसद के रूप में हमें जनता की सेवा और सदन की गरिमा को बढ़ाने के लिए प्रेरित करते हैं।” इस अवसर पर साथ में अन्य गणमान्य परिजन और सहयोगी भी उपस्थित ।
