Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

श्रीनगर में संसदीय समिति का अध्ययन दौरा: सांसद माया नारोलिया ने परखा स्मार्ट सिटी और विकास कार्यों का धरातल

1 min read

नर्मदापुरम।आवास एवं शहरी विकास संबंधी मामलों की संसदीय स्थायी समिति ने अपने चार दिवसीय अध्ययन दौरे के अंतिम चरण में आज स्मार्ट सिटी श्रीनगर का विस्तृत निरीक्षण किया। मध्यप्रदेश से राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया ने समिति के अन्य सदस्यों के साथ इस दौरे में शिरकत की।

समिति के अध्यक्ष श्री मगूंटा श्रीनिवासुलु रेड्डी के नेतृत्व में दल ने श्रीनगर के ऐतिहासिक लाल चौक, झेलम रिवरफ्रंट, सार्वजनिक चौकों और अमीरा कडल पैदल यात्री पाथवे का गहन निरीक्षण किया। इसके अतिरिक्त, समिति ने बलिदान स्तंभ और वैंथेना जैसे महत्वपूर्ण स्थलों का भी दौरा किया, जो क्षेत्र की बदलती तस्वीर को दर्शाते हैं।

दौरे के दौरान स्थानीय प्रशासन और विभिन्न विभागों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।12 मई 2026 को जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन, श्रीनगर नगर निगम, HUDCO, NBCC और CPWD के प्रतिनिधियों के साथ अनौपचारिक चर्चा की गई। इस बैठक में मुख्य रूप से निम्नलिखित बिंदुओं पर चर्चा हुई को की क्रमशः-अमृत (AMRUT) और अमृत 2.0: शहरी कायाकल्प और जलापूर्ति योजनाओं की प्रगति प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY-U 2.0): किफायती आवास निर्माण की स्थिति। स्वच्छ भारत मिशन (शहरी): स्वच्छता और कचरा प्रबंधन के मापदंड। डल झील का संरक्षण: झील के सौंदर्यीकरण और जल शुद्धिकरण हेतु की गई व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई।

इस अवसर पर सांसद माया नारोलिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में कश्मीर की दशा और दिशा में क्रांतिकारी बदलाव आया है। उन्होंने बढ़ते शहरीकरण और पर्यटकों की भारी संख्या के अनुपात में प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना की। श्रीमती नारोलिया ने रेखांकित किया कि पर्यटकों की यह बढ़ती संख्या ही इस बात का जीवंत प्रमाण है कि कश्मीर अब शांति और विकास के पथ पर अग्रसर है।

समिति ने मानव संसाधन क्षमता, राजस्व प्रबंधन और स्थानीय निकायों के बजट प्रबंधन पर भी अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण चर्चा की। यह दौरा क्षेत्र में चल रही केंद्र सरकार की योजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

About The Author