Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 14, 2026

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

नगर पालिका सभापति के पुत्र पर हमला करने वाले पुलिस की गिरफ्त में।

1 min read

नर्मदापुरम। ढाबे में कार्य करने वाले तुलसीराम अहिरवार ने थाना इटारसी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि फोरलेन इटारसी स्थित यादव ढाबे में कार्य करता हु दिनाँक 08/05/26 को रात 10.30 बजे करीब यादव ढाबे पर मोंटी तथा सिम्मु सोनकर आए जो कि सिगरेट माँगकर 1000/- रुपये की अडीबाजी करने लगे, जिस पर ढाबा संचालक आकाश यादव द्वारा पैसे तथा सिगरेट फ्री देने से मना कर दिया गया, तो दोनो लोग आकाश यादव को माँ बहन की बुरी बुरी गालियाँ देते हुए ढाबे से बाहर चले गए, फिर ढाबे में आकर चाकू, डण्डे से मेरे और आकाश यादव के साथ मारपीट करने लगे साथ ही ढाबे पर तोडफोड भी की जिसके बाद उनके कुछ अन्य साथियो ने भी आकर डण्डो से मेरे और आकाश के साथ मारपीट की है जिस पर थाना इटारसी में अप.क्र. 418/26 धारा 296, 119(1), 118(1), 115(2), 351(3), 324(4), 3(5) बी एन एस एस का कायम कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक तथा अति. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना इटारसी से अनुविभागीय पुलिस अधिकारी द्वारा टीम का गठन किया गया।

जो कि इस दौरान मोण्टू की पहचान ऋषभ सनकत पिता शंकर लाल सनकत उम्र 31 वर्ष निवासी सूरजगंज इटरसी तथा सिम्मू की पहचान शुभम सोनकर पिता सुरेन्द्र सोनकर उम्र 25 वर्ष निवासी 12 वीं लाईन इटारसी के रुप में हुई, जिन्हे की इटारसी से ही पकड कर अभिरक्षा में लिया गया जिनके द्वारा पूछताछ पर अपराध में शामिल अपने साथियों के नाम प्रेमकांत अहिरवार उर्फ लमची पिता चंद्रकांत अहिरवार उम्र 22 वर्ष निवासी पुरानी इटारसी, निकेतन कहार उर्फ निक्की पिता विश्राम कहार उम्र 23 वर्ष निवासी पुरानी इटारसी, कृष्णा उर्फ केशू कुमरे पिता राजू कुमरे उम्र 22 वर्ष निवासी नई गरीबी लाईन इटारसी, यश उर्फ गोल्डी सोनकर पिता मुकेश सोनकर उम्र 26 वर्ष निवासी पुरानी गरीबी लाईन इटारसी के द्वारा अपराध में शामिल होने की जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर थाना इटारसी पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है जिन्हे की दिनाँक 12/05/26 को गिरफ्तार कर इटारसी न्यायालय प्रस्तुत किया गया है।

करवाही में महत्वपूर्ण भूमिका निरीक्षक गौरव बुंदेला, उनि विपिन पाल, सउनि गुलाब तिवारी, प्र.आर. 484 मनमोहन अहिरवार, प्र.आर. 671 उपेन्द्र दुबे, आर. 749 राजकुमार झपाटे, आर. 535 महेन्द्र गुर्जर, आर. 430 मनीष, आर. 841 राजेश पवार की रही ।

About The Author