Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

रक्षित केन्द्र में पदस्थ प्रआर. मनोज रावत एवं जिविशा में पदस्थ सउनि जयश्री रावत की पुत्री  के CBSC बोर्ड में 96 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया सम्मानित ।

1 min read

नर्मदापुरम। पुलिस अधीक्षक साई कृष्णाने आज रक्षित केंद्र नर्मदापुरम में पदस्थ हेड कांस्टेबल मनोज रावत तथा जिला विशेष शाखा में पदस्थ कार्य. स उ नि जयश्री रावत की पुत्री तुमसी रावत से सादर भेंट कर उन्हें CBSE बोर्ड कक्षा 12 (साइंस) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 96% अंक प्राप्त करने पर पूरे परिवार को हार्दिक बधाई दी। तुमसी ने नर्सरी से लेकर बारहवीं तक सेमीरिटन्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नर्मदापुरम से अध्ययन किया है। पढ़ाई में बचपन से ही अव्वल रहने वाली तुमसी ने पिछले वर्ष कक्षा 11 में 87% अंक प्राप्त किए थे और इस वर्ष कक्षा 12 में 96% लेकर परिवार की मेहनत का परिणाम दिखाया। उत्कृष्ट परिणाम के कारण तुमसी पहले भी पुलिस विभाग द्वारा दी जाने वाली शिक्षा निधि योजना की लाभार्थी रह चुकी हैं। तुमसी आगे सिविल सर्विसेज की तैयारी कर देश-सेवा में योगदान देने की इच्छा रखती हैं।

तुमसी की सफलता में माता-पिता और पूरे परिवार के अथक संघर्ष व त्याग की भूमिका उल्लेखनीय है। पिता हेड कांस्टेबल मनोज रावत तथा माता कार्य. सउनि जयश्री रावत, दोनों ने पुलिस विभाग जैसी चुनौतिपूर्ण और संघर्षमय सेवा के बावजूद अपनी पुत्री की शिक्षा को सर्वोपरि रखा। लंबी ड्यूटी, असमय तैनाथियाँ और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच भी उन्होंने किसी प्रकार की कमी को सहने न दिया। दादाजी नंदकिशोर रावत, जो शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त हैं, ने भी परिवार को शैक्षिक प्रेरणा व मार्गदर्शन दिया। परिवार की सीमित संसाधनों और समय-बाधाओं के बावजूद माता-पिता की निरंतर प्रोत्साहन, कठोर परिश्रम और अनुशासन का परिणाम आज तुमसी के रूप में समक्ष है।

पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा द्वारा तुमसी की उपलब्धि को विभाग व स्थानीय समुदाय के लिए प्रेरणास्रोत बताया एवं आगे की पढ़ाई और सिविल सर्विसेज की तैयारी के लिए अपनी शुभकामनाएँ एवं विभाग की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

 

About The Author