Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

शातिर वाहन चोर एवं हत्या के प्रकरण मे फरार आरोपी पुलिस गिरफ्त मे, चोरी गया वाहन बरामद

1 min read

नर्मदापुरम । पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा एस. थोटा ( IPS ) के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) जितेंद्र पाठक के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा लगातार संपत्ति संबन्धित अपराधो का पर्दाफाश करने मे सफलता प्राप्त कर रही है।

फरियादी सचिन कुमार पिता लक्ष्मीचंद सोनी उम्र 42 वर्ष निवासी मोरछली चौक ने दिनांक 09/04/26 को रिपोर्ट  दर्ज करवाई की अज्ञात व्यक्ति द्वारा मेरे घर के सामने खड़ी मेरी मोटर सायकल MP05/MX 0919 को चोरी हो गया है , फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली मे अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। अज्ञात आरोपी की तलाश पतारसी हेतु पुलिस टीम द्वारा मुखबिर तंत्र सक्रिय कर आरोपी की तलाश की जा रही थी । पुलिस टीम को गोपनीय जानकारी प्राप्त हुयी की उक्त वाहन का उपयोग मंडीदीप निवासी आरिफ शाह उर्फ गोल्डी कर रहा है ,जिस पर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 14-15/05/26 की रात्री मे आरिफ शाह उर्फ गोल्डी जलील शाह उम्र 24 वर्ष निवासी बिहारी कॉलोनी सतलापुर मंडीदीप को बिहारी कॉलोनी से पुलिस अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ की गयी जिसने उक्त मोटर सायकल को चोरी करना स्वीकार किया, आरोपी आरिफ शाह की निशादेही पर चोरी गयी मोटर सायकल MP05/MX 0919 को जप्त कर लिया गया।

आरोपी मूल रूप से पिपरिया का निवासी है, जिसके विरुद्ध थाना स्टेशन रोड पिपरिया मे छेड़छाड़ के प्रकरण मे स्थायी वारंट जारी है एवं आरोपी आरिफ शाह उर्फ गोल्डी थाना परासिया जिला छिंदवाड़ा के हत्या के प्रकरण मे फरार है । जिस संबंध मे थाना परासिया जिला छिंदवाड़ा को सूचना गयी है । आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है एवं प्रकरण की विवेचना जारी है ।

करवाही में महत्वपूर्ण भूमिका निरी0 कंचन सिंह ठाकुर थाना प्रभारी थाना कोतवाली, उनि0 विशाल नागवे, प्र0आर0 583 रितेश यदुवंशी, आर0 839 पंकेश एवं आर0 920 गजेंद्र की रही ।

About The Author