नर्मदापुर युवा मंडल ने महिला बुटीक समूह से की मुलाकात, आत्मनिर्भरता पर दिया जोर
1 min read
नर्मदापुरम। नर्मदापुर युवा मंडल द्वारा बुटीक संचालित करने वाली महिला समूह से मुलाकात कर उनके कार्यों, चुनौतियों और संभावनाओं पर चर्चा की गई। इस दौरान मंडल के सदस्यों ने महिलाओं को उनके व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव सहयोग और मार्गदर्शन देने का आश्वासन दिया।
मुलाकात के दौरान महिला समूह द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की गई तथा उन्हें अपने हुनर को और अधिक विकसित कर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया। मंडल ने आगामी समय में महिलाओं के लिए मार्केटिंग, प्रशिक्षण एवं नेटवर्किंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही, जिससे उनका व्यवसाय और मजबूत हो सके।
इस अवसर पर देवेंद्र राठौर एवं दीप्ति राठौर उपस्थित रहे। नर्मदापुर युवा मंडल के अध्यक्ष डॉ. अखिलेश खंडेलवाल ने बताया कि मंडल का उद्देश्य स्थानीय महिलाओं को सशक्त बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रयास आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
मंडल के इस प्रयास को महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।
