नगर पालिका परिषद में हुई जनसुनवाई, महिला की पेंशन प्रकरण में जांच के दिए निर्देश, कालोनी में कचरा गाड़ी पहुंचाने की मांग ।
1 min read
नर्मदापुरम। प्रति गुरूवार को होने वाली जनसुनवाई में आज नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले द्वारा संयुक्त रूप से सुनवाई की गई। जनसुनवाई में एक बुजुर्ग महिला द्वारा अपनी पेंशन बंद होने पर आवेदन दिया गया। जिस पर जांच के निर्देश दिए। इसके अलावा पेयजल संबंधी, नाली सफाई, नाली निर्माण, अतिक्रमण हटाने और कालोनी में कचरा गाड़ी पहुंचाने की मांग संबंधी आवेदन आए। जिनका समाधान किया गया। संयुक्त रूप से जनसुनवाई करते हुए आमजन की अनेक समस्याओं का त्वरित समाधान किया गया। रजनी यादव द्वारा फेफरताल स्थित एक कालोनी में कचरा गाड़ी पहुंचाने संबंधी मांग पत्र दिया गया जिस पर तत्काल कार्रवाई की गई। नपाध्यक्ष एवं सीएमओ ने नपा के अधिकारी कर्मचारी को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जो भी व्यक्ति जनसुनवाई में आवेदन लेकर आता है उस पर तत्काल कार्रवाई कर उसकी जानकारी उपलब्ध कराएं।
जनसुनवाई में उपयंत्री दीक्षा तिवारी, आयुषी रिछारिया, रीना गुप्ता सहित नपा के समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

