Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

जनसुनवाई में कलेक्टर ने आमजन की समस्याएं सुन कई मामलों का मौके पर ही किया समाधान ।

1 min read

नर्मदापुरम। कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना द्वारा मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई के दौरान जिलेभर से आए नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना गया। जनसुनवाई में राजस्व, रास्ता विवाद, पेंशन, अतिक्रमण, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न विभागों से संबंधित 104 आवेदनों पर सुनवाई कर उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई के दौरान जिला पंचायत सीईओ हिमांशु जैन, एडीएम अनिल जैन, अपर कलेक्टर  बृजेंद्र रावत, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती सरोज परिहार, श्रीमती नीता कोरी, एसडीएम नर्मदापुरम जय सोलंकी सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर ने कई मामलों में संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश देकर तत्काल निराकरण सुनिश्चित कराया। जिला मुख्यालय के साथ-साथ विकासखंड स्तर के मामलों का भी प्रभावी समाधान करते हुए कलेक्टर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए समस्याओं के शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में नर्मदापुरम निवासी  मनोज शर्मा के प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवास आवंटन संबंधी आवेदन पर कलेक्टर ने सीएमओ नर्मदापुरम को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। इसी प्रकार  कमल दुबे द्वारा कलेक्टर दर के आधार पर पूर्ण वेतन भुगतान न मिलने की शिकायत पर कलेक्टर ने सीएमएचओ नर्मदापुरम को नियमानुसार भुगतान करने के लिए निर्देशित किया साथ ही यह निर्देश भी दिए कि यह सुनिश्चित किया जाए कि न्यूनतम मजदूरी से कम भुगतान न हो। एक अन्य प्रकरण में तहसील बनखेड़ी के कंछेदी लाल वर्मा द्वारा उनकी आवासीय एवं कृषि भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत पर कलेक्टर ने तहसीलदार बनखेड़ी को मौके पर पहुंचकर जांच करने एवं भूमि को कब्जा मुक्त कराने के निर्देश दिए।इसी प्रकार ग्राम खिड़िया एवं ग्राम मरकाढाना निवासी कुछ कृषकों द्वारा समर्थन मूल्य पर विक्रय उपज की राशि प्रदान नही कि गयी हैं। जिस पर संज्ञान लेते हुए कलेक्टर ने जिला आपूर्ति अधिकारी नर्मदापुरम को मामले कि जांच कर शीघ्र भुगतान कराने के लिए निर्देशित किया। एक अन्य मामले ग्राम सोनखेड़ी निवासी श्रीमती सुमन मेहरा ने राजस्व रिकार्ड दुरुस्त कराये जाने के सम्बंध में आवेदन दिया। आवेदनकर्ता द्वारा प्रस्तुत आवेदन पर संज्ञान लेते हुए कलेक्टर ने तहसीलदार डोलारिया को जाँच कर शीघ्र रिकॉर्ड दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।

About The Author