Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

राज्य सभा सांसद की अनुशंसा पर 06 निर्माण कार्य हेतु 11 लाख 36 हजार 388 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी

1 min read

नर्मदापुरम। राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया की अनुशंसा पर कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना द्वारा सांसद निधि से 06 निर्माण कार्य के लिए 11 लाख 36 हजार 388 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।

जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य सभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया की अनुशंसा पर नगर नर्मदापुरम के वार्ड क्रं 31 ग्‍वालटोली में काली मंदिर के पास सामुदायिक व्‍यायाम शाला की छत निर्माण कार्य के लिए 02 लाख 99 हजार 384 रूपये, नगर नर्मदापुरम के वार्ड क्रं. 06 गणेशगंज वार्ड में छोटी बजरिया स्थित पार्क के पास नलकूप खनन, 01 नग के लिए 01 लाख 49 हजार 900 रूपये, नगर नर्मदापुरम में मालाखेडी वार्ड के वैदिक विहार कालोनी में सार्वजनिक कवर्ड बैठक्‍ (टीनशेड) स्‍थल निर्माण के लिए 02 लाख 99 हजार 796 रूपये, नगर नर्मदापुरम के वार्ड क्रं 31 ग्‍वालटोली में कमल झा के घर के पास सार्वजनिक कवर्ड बैठक स्‍थल निर्माण के लिए 68 हजार 490 रूपये, नगर नर्मदापुरम के हाउसिंग बोर्ड वार्ड नं. 14 में पंचपटी कालोनी फेस 02 में सार्वजनिक कवर्ड बैठक (टीनशेड सहित) निर्माण के लिए 02 लाख 49 हजार 716 रूप्‍ये तथा नगर नर्मदापुरम के वार्ड नं. 20 आदमगढ वार्ड के सरदार मोहल्‍ला बंगाली कालोनी में गुरूद्वारे के पास 01 नलकूप खनन के लिए 69 हजार 102 रूपये की प्रशासकीय स्‍वीकृति प्रदान की गई है।

 

About The Author