किसान नेता रवीश सिंह चौहान ने मूंग खरीदी के निर्णय का किया स्वागत, कहा किसानों में खुशी चौहान ने कहा मुख्यमंत्री के पास हर समस्या का हल
1 min read
नर्मदा पुरम। सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी का ऐलान किया गया है। इसको लेकर किसान नेता रवीश सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि खरीदी के लिए किसानों की तरफ से जो मांग रखी गई थी उनकी बात मान ली गई है। इसके लिए सरकार ने पहले से ही निर्णय ले रखा था किसानों को किसी प्रकार से असुविधा न हो। रवीश सिंह ने कहा कि किसानों की हर समस्याओं का हल मुख्यमंत्री मोहन यादव के पास है। मुख्यमंत्री ने मूंग पंजीयन शुरू कर खरीदे के मामले में जो किसानों के हित में निर्णय लिए हैं इसका स्वागत कर बधाई दी है। उन्होंने किसानों के हित में लिए निर्णय पर मुख्यमंत्री को धन्यवाद भी दिया है।
श्री चौहान ने कहा कि इस संबंध में मुख्यमंत्री मोहन यादव और कृषि मंत्री शिवराज सिंह से चर्चा भी की थी जिस पर तत्काल उन्होंने निर्णय लिया है जिससे किसानों में खुशी का माहौल है।
Related posts:

नर्मदांचल पत्रकार संघ के अध्यक्ष और वरिष्ठ पत्रकार श्री तिवारी का जन्मदिन मनाया, हुआ स्वागत-सम्मान

बागलखेड़ी में शत-प्रतिशत रजिस्ट्रेशन अभियान का शुभारंभ, राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया रहीं मु...

