Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 15, 2026

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

नपा टीम ने पाइप लाइन जोड़ी, शुरू हुई पेयजल सप्लाई नाले की सफाई के दौरान फूट गई थी पाइप लाइन

1 min read

नर्मदापुरम्। आनंद नगर स्थित आदमगढ़ पुलिया के पास विगत दिनों नाला सफाई के दौरान टूटी पेयजल सप्लाई पाइप लाइन को नगरपालिका की टीम द्वारा बहाल कर दी गई है। पाइप लाइन फूटने से समूचा रसूलिया क्षेत्र प्रभावित हो गया था। नगरपालिका टीम के अथक प्रयासों से पेयजल सप्लाई शुरू होने से आमजन को राहत मिली है। पेयजल सप्लाई सुचारू होने पर क्षेत्रवासियों ने नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव का आभार व्यक्त किया है।
जल शाखा प्रभारी आयुषी रिछारिया ने बताया कि नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के विशेष निर्देश पर नगर में पेयजल सप्लाई निर्बाध रूप से की जा रही है। विगत दिनों नाले की सफाई के दौरान 300 एमएम की पेयजल सप्लाई डेमेज हो गई थी। जानकारी लगते ही तकनीकी टीम को सक्रिय कर पेयजल पाइप लाइन के आसपास खुदाई कराई गई जिसके बाद ही पेयजल सप्लाई की मरम्मत हो सकी। पेयजल सप्लाई शुरू कर दी है जैसे ही रसूलिया, फेफरताल, ग्वालटोली क्षेत्र की टंकी भराती है तो तत्काल पेयजल घरों में पहुंच जाएगा। प्रभावित क्षेत्रों में टैंकर्स की मदद से पेयजल सप्लाई निरंतर की जा रही थी।

About The Author

Leave a Reply

आपसे छूटी खबरें