Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

वाहन चालक पूरनलाल यादव हुए सेवानिवृत्त,सादे समारोह में दी भावभीनी विदाई

1 min read

नर्मदापुरम्। नगरपालिका में वाहन चालक के पदस्थ पर पूरनलाल यादव शुक्रवार को अपने 40 वर्ष की सेवा अवधि पूरा करने के बाद सेवानिवृत्त हो गए। *नगरपालिका के सभाकक्ष में आयोजित सेवानिवृत्त समारोह में नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव, मुख्य नगरपालिका अधिकारी वैभव देशमुख, विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव द्वारा उनका साल श्रीफल एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मान किया गया।* कार्यालय अधीक्षक योगेश सोनी, सेवानिवृत्त कर्मचारी मनमोहन तिवारी सहित बड़ी संख्या में नपा के अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित थे। उन्हें सभी ने भावभीनी विदाई दी।
वाहन चालक श्री यादव ने बताया कि उन्होंने वाहन चालक के रूप में करीब 40 वर्ष पहले सेवाएं प्रारंभ कर दी गई थी। उन्होंने बताया कि वे अपनी सेवा अवधि के दौरान 8 नपाध्यक्ष के वाहन चालक रहे।

 

About The Author

आपसे छूटी खबरें