NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

मुख्यमंत्री से सांसद माया नरोलिया ने भेंट कर, नर्मदापुरम-टिमरनी सड़क निर्माण की स्वीकृति पर जताया आभार

नर्मदापुरम । मंत्रालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में राज्यसभा सांसद एवं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नरोलिया ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भेट कर कैबिनेट की बैठक में नर्मदापुरम-टिमरनी मार्ग के 72.18 किलोमीटर लंबे निर्माण कार्य हेतु 972.16 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान किए जाने पर क्षेत्रवासियों की ओर से मुख्यमंत्री एवं मंत्रिपरिषद का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के विकास के लिए अति महत्वपूर्ण साबित होगी।

इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष भरत सिंह राजपूत, पूर्व मंडल अध्यक्ष विकास नरोलिया उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply