Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  हेमंत खंडेलवाल का जन्मदिन ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाया, राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने जिला अस्पताल में फल वितरण एवं वृक्षारोपण किया

1 min read

नर्मदापुरम ।आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष  हेमंत खंडेलवाल का जन्मदिन भाजपा नर्मदापुर मंडल द्वारा ‘सेवा दिवस’ के रूप में हर्षोल्लास से मनाया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत जिला अस्पताल, नर्मदापुरम में मरीजों को फल वितरण कर की गई। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद एवं भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया ने मरीजों का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

इसके उपरांत सांसद श्रीमती नारोलिया ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ जिला चिकित्सालय परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

इस सेवा कार्यक्रम में नपाध्यक्ष श्रीमती नीतू यादव, भाजपा झुझोप्र प्रदेश संयोजक अखलेश खंडेलवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी, मंडल अध्यक्ष रूपेश राजपूत, पूर्व मंडल अध्यक्ष विकास नारोलिया, महेंद्र यादव, मनोज शर्मा नंदकिशोर यादव,अनिल दुबे, महेश सेन, मनीष परदेशी, कमल चव्हाण, सुंदरम अग्रवाल, नितिन यादव, निखिल चौरे सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply