Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 14, 2026

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

मां नर्मदा के पवित्र तट पर असामाजिक तत्वों का डेरा प्रभारी मंत्री से मिले सर्व हिंदू समाज और मातृ शक्ति

1 min read

नर्मदापुरम । मां नर्मदा के पवित्र तट मंगलवारा घाट, गोलघाट ,सेठानी घाट ,सत्संग चौक घाट, कोरी घाट, पर्यटन घाट ,विवेकानंद घाट पर असामाजिक एवं अराजक तत्वों के द्वारा मदिरापान, मांस भक्षण, धूम्रपान, गांजे का उपयोग, नहाने वाली बहन बेटियों की फोटो एवं वीडियो बनाना, अश्लील कमेंट करना जैसे कार्य आए दिन देखने को मिलते है । इसी बात को लेकर सर्व हिंदू समाज और मातृ शक्तियों ने शुक्रवार को जिले के दौरे पर आए प्रभारी मंत्री राकेश सिंह से सर्किट हाउस में मुलाकात की।

सर्व हिंदू समाज के पदाधिकारी ने प्रभारी मंत्री को बताया कि नर्मदा के पवित्र घाटों पर आए दिन अनैतिक एवं अश्लील घटनाएं बढ़ रही है। असामाजिक तत्व रात को बैठकर मांस मटन का सेवन करते हैं। शराब पीकर घूमते हैं। राष्ट्रीय महिला परिषद ओजस्वनी की पदाधिकारी ने कहा कि शहर के बीच ब्रिज के नीचे मांस मटन की दुकानें संचालित होती है जिससे महिलाओं को निकलने में दिक्कत होती है । दुकानें शहर से बाहर शिफ्ट की जाएं । इसके साथ ही उन्होंने घाटों पर असामाजिक तत्वों का मुद्दा भी उठाया। इस पर प्रभारी मंत्री राकेश सिंह ने कंचन ठाकुर थाना प्रभारी को बुलाकर उनसे कड़ाई से विषय का संज्ञान लेने एवं कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री ने सर्व हिंदू समाज को यह आश्वासन दिया कि आज के बाद ऐसी घटनाएं पवित्र घाटों पर घटित नहीं होंगी एवं यह भी विश्वास दिलाया कि इस प्रकार की घटनाएं अगर घटित होती है तो आप लोग मुझे सीधे फोन पर सूचित करें मैं सीधे जिलाधिकारी से बात करके कड़ी कार्रवाई करूंगा। इस दौरान स्थानीय आर्य गुरुकुल के आचार्य सप्तसिंधु व अनेक बटुक गण,आचार्य नीरजेश त्रिपाठी,सर्व हिदू समाज से व हिदू संगठन से आलोक शर्मा,धीरज चौकसे,संदीप रावत, नितेश खंडेलवाल,आदित्य दुबे,किरण शर्मा,माया राजपूत,वंदना दुबे आदि लोग उपस्थित रहे।

 

About The Author