परिवहन अधिकारी ने किसानों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया ।
1 min read
नर्मदापुरम। कलेक्टर सोमेश मिश्रा के मार्गदर्शन में जिले में संचालित “सुरक्षित ट्रैक्टर-ट्रॉली, सुरक्षित किसान” अभियान के तहत कृषि उपज मंडी में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के पीछे रेडियम लगाए गए। इस दौरान आरटीओ प्रमोद कुमार कापसे ने किसानों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया।
उन्होंने किसानों से कहा कि रात के समय ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर रेडियम लगे होने से वाहन दूर से दिखाई देते हैं, जिससे सड़क दुर्घटनाओं की संभावना कम होती है। अभियान के दौरान किसानों को सुरक्षित वाहन संचालन एवं सड़क सुरक्षा संबंधी जरूरी जानकारी भी दी गई।
इस दौरान परिवहन विभाग से विजय श्रीवास्तव, सुनील शर्मा उपस्थित रहे ।

Related posts:

नर्मदांचल पत्रकार संघ के अध्यक्ष और वरिष्ठ पत्रकार श्री तिवारी का जन्मदिन मनाया, हुआ स्वागत-सम्मान

बागलखेड़ी में शत-प्रतिशत रजिस्ट्रेशन अभियान का शुभारंभ, राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया रहीं मु...

