Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

पिपरिया करेली रोड, माल्हनबाडा स्टेट हाइवे पर हादसा गंभीर रूप से घायल

1 min read

रिपोर्टर : राजकुमार पटेल
बनखेड़ी । माल्हनबाडा स्टेट हाइवे पिपरिया करेली रोड पर शुक्रवार की शाम करीब 7 बजे माल्हनबाडा में टेगरा अंग्रेजी शराब दुकान के सामने मोटर सायकल सवार युवक को डवल ट्राला वाले टैक्टर ने टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर टैक्टर चालक मौके से फरार हुआ। युवक के कान नाक और माथे से लगातार खून बहने के कारण बेहोश हो गया। ग्रामीणों ने करीब 2से 3 बार 108 पर कॉल किया लेकिन एंबुलेंस नहीं आई,  ग्रामीणों ने नरसिंहपुर जा रही एक एंबुलेंस को रोक कर घायल युवक के परिजनों से बात करके उसे एंबुलेंस से नरसिंहपुर हॉस्पिटल भेजा युवक की पहचान रोहित मल्लाह उम्र करीब 20 वर्ष पंजरा जिला नरसिंहपुर के रूप में हुई ।

सूत्रों की माने तो गन्ना वाले डबल ट्राला ओवर लोड टैक्टर बड़ी स्पीड और लापरवाही से रोड से रोज निकलते है और ऐसी घटनाएं आय दिन होती रहती है ।

About The Author

Leave a Reply