Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

1100 दीपों से जगमगाया ‘आशीर्वाद का दीया’, पीएम मोदी के दीर्घायु जीवन की कामना 

1 min read

नर्मदापुरम। निवास स्थित सांसद संवाद केंद्र ‘विराजेश्वर महागणपति’ पंडाल में राज्यसभा सदस्य श्रीमती माया नारोलिया के निवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान 1100 दीपों का प्रज्वलन एवं दीपदान किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु जीवन एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई। कार्यक्रम में रंग-बिरंगी आतिशबाजी के साथ हर्षोल्लास पूर्वक जनोत्सव मनाया गया।

दीपोत्सव कार्यक्रम में लोकसभा सांसद दर्शन सिंह चौधरी, नर्मदापुरम विधायक डॉ. सीताशरण शर्मा, सोहागपुर विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती प्रीति शुक्ला, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश खंडेलवाल, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू यादव, जिला महामंत्री कुंवर सिंह यादव, वरिष्ठ नेता राजेश तिवारी, मंडल अध्यक्ष रूपेश राजपूत, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक महाला, जिला पंचायत सदस्य उमेश यादव, पार्षद श्रीमती नैना सोनी सहित वरिष्ठ जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About The Author