Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

मध्यप्रदेश सरकार के ऐतिहासिक निर्णय का स्वागत, ग्रामीणों को मिलेगा बड़ा लाभ : डॉ. अखिलेश खंडेलवाल

1 min read

नर्मदापुरम। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा स्वामित्व योजना के अंतर्गत प्रदेश के लगभग 50 लाख ग्रामीण संपत्ति धारकों को निःशुल्क पंजीयन (रजिस्ट्री) की सुविधा प्रदान किए जाने के ऐतिहासिक निर्णय पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. अखिलेश खंडेलवाल ने हर्ष व्यक्त किया है।
डॉ. खंडेलवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार लगातार जनहितैषी और दूरदर्शी निर्णय ले रही है। ग्रामीण क्षेत्रों की संपत्तियों का सर्वे कर अधिकार अभिलेख तैयार करना तथा अब उनकी रजिस्ट्री और पंजीयन शुल्क का भार राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाना लाखों परिवारों के लिए अत्यंत लाभकारी कदम है।
उन्होंने कहा कि इस योजना से ग्रामीण नागरिकों को अपनी संपत्ति का वैधानिक अधिकार प्राप्त होगा, जिससे उन्हें बैंक ऋण सहित अन्य शासकीय सुविधाओं का लाभ लेने में आसानी होगी। यह निर्णय ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने और आमजन के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाला साबित होगा।
डॉ. अखिलेश खंडेलवाल ने प्रदेश सरकार एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल प्रदेशवासियों की उम्मीदों के दीप को और अधिक रोशन करने वाली है तथा सुशासन और जनकल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

 

About The Author