Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

नपा ने कोरी घाट पर हाई मास्क लगाने खोदा था गड्ढा , ट्रस्टी के दखल के बाद किया था बंद, अब फिर से खुदाई 

1 min read

जिला व्यूरो कमल राव चव्हाण :-

नपा ने कोरी घाट पर हाई मास्क लगाने खोदा था गड्ढा , ट्रस्टी के दखल के बाद किया था बंद, अब फिर से खुदाई

पार्षद की हठधर्मिता से फिर हो रहा काम

नर्मदा पुरम।

शहर के कोरीघाट पर हाई मास्क लगवाने नगर पालिका ने चित्रगुप्त मंदिर के ट्रस्ट की जमीन पर लगभग 5 फीट का गड्ढा खोद दिया था । जब ट्रस्ट की अध्यक्ष मंजू वर्मा ने इस पर आपत्ति ली तब नगर पालिका ने काम रोक दिया था। नगर पालिका ने गड्ढे को भरकर सीमेंट का प्लास्टर कर दिया था लेकिन अब एक बार फिर से इस गड्ढे को खोदने का काम शुरू हो रहा है। ट्रस्टी का कहना है कि पार्षद की हठधर्मिता के चलते फिर से खुदाई की जा रही है। ज्ञात हो कि भारी मात्रा में इस घाट पर भी श्रद्धालु पहुंचते हैं। घाट की पहली फर्श पर नगरपालिका के विद्युत विभाग द्वारा  बड़ा गड्ढा खोदा जा रहा है ।‌ उक्त जगह चित्रगुप्त मंदिर के परिसर के अंदर है और इसकी ट्रस्टी के पास सारे दस्तावेज हैं । बिना ट्रस्टी के अनुमति के विभाग द्वारा गड्ढा किया जा रहा है जो कि नियम के विरुद्ध है। आसपास के लोगों ने घोर विरोध किया था । कुछ धार्मिक संगठनों ने भी इस मामले को लेकर और विरोध किया था।

 

जहां खुद रहा गड्ढा वहां से पास ही हवन कुंड

जहां गड्ढा खोदा जा रहा है उसके 1 फुट के करीब हवन कुंड बना है। कुंड में  चित्रगुप्त मंदिर के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं और उसे कुंड में हवन किया जाता है। ऐसे में हवन कुंड के आजू-बाजू परिक्रमा करने पर भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा । यदि हाई मास्क लाइट वहां लगाते हैं तो दिक्कत होगी।

 

अब एक बार फिर खुद रहा गड्ढा

नगर पालिका द्वारा फिर से एक बार यहां गड्ढा खोदने का काम शुरू हो रहा है। इसके लिए मजदूरों ने सामान भी ले आए हैं और गड्ढा खोदने की तैयारी की जा रही है। इसको लेकर चित्रगुप्त मंदिर के ट्रस्टी कलेक्टर से मुलाकात करेंगे। ट्रस्टी का कहना है कि पार्षद की हठधर्मिता से काम हो रहा है । अब हम इस संबंध में कलेक्टर से मिलकर पूरी बात बताएंगे।

About The Author

Leave a Reply