Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

स्वर्गीय प्रशांत दुबे की पुण्यतिथि पर पत्रकार भवन में हुई श्रद्धांजलि सभा, पत्रकारों ने दो मिनट का मौन रखकर दी श्रद्धांजलि, स्मृतियों को किया याद

1 min read

नर्मदापुरम। स्व. प्रशांत दुबे चौक (पीपल चौक) स्थित पत्रकार भवन में वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय प्रशांत दुबे की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पत्रकारों एवं उपस्थित गणमान्यजनों ने स्वर्गीय प्रशांत दुबे के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व और पत्रकारिता के क्षेत्र में किए गए योगदान को स्मरण किया।

इस अवसर पर उपस्थित पत्रकारों ने दो मिनट का मौन रख उन्हें श्रद्धांजलि दी । कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार बलराम शर्मा ने  कहा कि स्वर्गीय प्रशांत दुबे सरल, सहज एवं मिलनसार थे। नर्मदांचल पत्रकार संघ के अध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी ने कहा कि स्वर्गीय प्रशांत दुबे ने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई थी। उनके द्वारा किए गए कार्य और पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सदैव स्मरणीय रहेगी। उन्होंने कहा कि पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम उनके प्रति सम्मान और उनकी स्मृतियों को जीवंत रखने का माध्यम है। इस मौके पर पत्रकार राजेश तिवारी, विपिन महंत, रुद्र प्रताप, विजय कुंभारे, प्रदीप गुप्ता, पंकज शुक्ला, पुरुषोत्तम मालवीय, हेमंत राजपूत, कमलेश चौधरी, एन डी दीक्षित, मनोज सोनी, कन्हैया लाल वर्मा, गोविंद चौधरी, गोलू अवस्थी सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

 

About The Author