Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

पुलिस अधीक्षक द्वारा साइबर फ्रॉड संबंधी अपराधों की रोकथाम हेतु समीक्षा बैठक का आयोजन

1 min read

नर्मदापुरम। पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला नर्मदापुरम में बढते सायबर फ्राड संबंधी अपराधों को दृष्टिगत रखते हुए जिले के समस्त थाना प्रभारियों को इस संबंध में त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके परिप्रेक्ष्य में कल दिनांक 06 अप्रैल 2026 को पुलिस कंट्रोल रूम में सायबर अपराधों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया । जिसका मुख्य उद्देश्य जिले में लगातार बढ़ रहे साइबर फ्रॉड संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं पहले से दर्ज सायबर अपराधों की गहन समीक्षा करना था। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम द्वारा प्रत्येक अपराध की मोडस ऑपरेंडी (Modus Operandi) तथा विवेचना में गई कार्यवाही की गहन समीक्षा की गई। लगभग 7 से 8 घंटे तक चली इस समीक्षा बैठक में थाना प्रभारियों द्वारा प्रत्येक दर्ज अपराध के संबंध में अलग-अलग पावरपॉइंट प्रस्तुतियों (PPT) के माध्यम से की गई कार्यवाही के विस्तृत विवरण से पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया गया। इन प्रस्तुतियों में अपराध की पृष्ठभूमि, की गई जांच प्रक्रिया, आरोपियों की पहचान, अभी तक गिरफ्तार किए गए आरोपी, बकाया अनुसंधान की दिशा निर्धारित कर अग्रिम कार्यवाही । बैठक के दौरान आरोपियों को समय-सीमा के भीतर चिन्हित करने एवं गिरफ्तारी हेतु संबंधित जिले/राज्य में टीमों की भेजे जाने के स्पष्ट निर्देश दिए गए। इसके साथ-साथ बैंकों एवं अन्य ऐजेंसियों से संपर्क एवं समन्वय स्थापित करने के भी निर्देश दिये गए । साथ ही सभी अधिकारियों को अपने क्षेत्र में रिपोर्ट किए जा रहे साइबर अपराधों पर त्वरित कार्यवाही करने एवं प्रत्येक माह अधिक से अधिक सायबर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया।

उक्त समीक्षा बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन, रक्षित निरीक्षक श्रीमति स्नेहा चंदेल, समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस एवं थाना प्रभारियों सहित सायबर सेल के कर्मचारी भी उपस्थित रहे। सभी उपस्थित अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्राधिकार में दर्ज साइबर एवं अन्य संबंधित अपराधों पर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की।

 

About The Author