Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

भोपाल तिराहे पर बनेगी पार्किंग, होगा हेलीपेड का निर्माण, 5 स्वागत द्वार बनेंगे,211 करोड़ से अधिक की राशि का बजट पास ।

1 min read

नर्मदापुरम्। नगरपालिका परिषद के साधारण सम्मेलन में बजट प्रस्तुत किया गया। बजट में भाजपा सरकार की अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ और मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने की सोच को बुलंद किया गया है। साधारण सम्मेलन में 211 करोड़ की अधिक की राशि का बजट के प्रस्ताव को हरी झंडी मिली।

साधारण सम्मेलन में अतिथि के रूप में मप्र विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं विधायक डॉ सीताशरण शर्मा एवं राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया उपस्थिति रहे। अतिथियों के मार्गदर्शन में नपाध्यक्ष श्रीमति नीतू महेंद्र यादव द्वारा केंद्र और राज्य सरकारों की परिकल्पना को ध्यान में रखते हुए अपनी परिषद का बजट प्रस्तुत किया गया।

पार्किंग का होगा निर्माण, नगर में 5 स्वागतद्वार बनेंगे

साधारण सम्मेलन में मुख्यमंत्री की घोषणानुसार 15 करोड़ की लागत से भोपाल तिराहे पर पार्किंग बनाने, हेलीपेड का निर्माण एवं नगर में 5 स्वागत द्वार बनाए जाने पर मुहर लगी। इसके साथ ही कोरीघाट नाले का पानी आजोनाइजेशन प्रक्रिया से शुद्ध करने का प्रस्ताव ध्वनि मत से पास हुआ।

इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले, कार्यालय अधीक्षक योगेश सोनी, नपा उपाध्यक्ष अभय वर्मा, विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव, नेताप्रतिपक्ष अनोखे राजोरिया, उपयंत्रीगण सहित सभापतिगण, पार्षदगण और एल्डरमैन  उपस्थित रहे। इस अतिथि अतिथिगण

65 हजार रुपए का बचत का बजट पेश

साधारण सम्मेलन में अनुमानित बजट 2 अरब 11 करोड़ 4 लाख 74 हजार की राशि का प्रस्तुत किया गया। जिसमें 2 अरब 11 करोड़ 4 लाख 9 हजार रुपए की राशि व्यय होने का अनुमान है। यह बजट करीब 65 हजार रुपए की बचत का है। साधारण सम्मेलन में 20 प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए जो सभी ध्वनिमत से पास हुए।

नेहरू पार्क का होगा विस्तार

साधारण सम्मेलन में नर्मदा लोक फेस 2 के विस्तार के लिए 15 करोड़ की राशि भी शामिल है। इसके अलावा मुख्यमंत्री अधोसंरचना 4.0 के तहत अनेक विकास कार्य किए जाएंगे। जिसमें नेहरू पार्क का विस्तार, काम्प्लेक्स, ट्रेचिंग ग्राउंड पर कचरा निपटान के बाद पार्क का निर्माण किया जाएगा। बजट में अध्यात्मिकता का भी ध्यान रखा गया है जिसमें गीता भवन बनाए जाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिली।

गंदगी करने पर प्रतिदिन लगेगा जुर्माना

साधारण सम्मेलन में सभी सभापतिगण, पार्षदगण और एडरमेलन द्वारा गंदगी करने वालों पर प्रतिदिन जुर्माना लगाए जाने के प्रस्ताव मेज थपथपाकर ध्वनि मत से पास किया गया। साथ ही कचरा गाड़ी में प्रतिदिन इसका प्रचार करने की बात कही गई।

एल्डरमैन का किया स्वागत

नगरपालिका के अमृता सभाकक्ष में आज एल्डरमैन राम नवलानी, राजेश अत्रे, ज्योति रैकवार, संतोष मीना, अर्चना वर्मा, हीरामणी भावसार का नपा के साधारण सम्मेलन से पूर्व स्वागत किया गया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद माया नारोलिया एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विधायक डॉ सीताशरण शर्मा द्वारा उन्हें मार्गदर्शन दिया गया। उन्होंने एल्डरमैन नियुक्त करने पर प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार जताया एवं सभी मनोनीत पार्षदगणों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

पीआईसी की बैठक संपन्न

साधारण सम्मेलन से पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव की अध्यक्षता में पीआईसी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले, सभापतिगण उपस्थित रहे। पीआईसी में 15 विकास कार्य रखे गए थे। जिस पर सभापतिगणों द्वारा अपनी मुहर लगाई गई।

 

About The Author