गणेश महाआरती में आज मुख्य अतिथि सोहागपुर एसडीएम बबीता राठौर पत्रकार भवन पहुंची
1 min read
नर्मदापुरम। गणेशोत्सव के पावन अवसर पर नर्मदांचल पत्रकार संघ द्वारा पत्रकार भवन में आयोजित गणेश महाआरती में आज नर्मदापुरम जिले के सोहागपुर एसडीएम बबीता राठौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। उन्होंने भगवान श्री गणेश का विधिवत पूजन-अर्चन कर महाआरती में सहभागिता की।
गणेशोत्सव के दौरान पत्रकार भवन में प्रतिदिन शाम 7:30 बजे भगवान श्री गणेश के पूजन-अर्चन के साथ महाआरती का आयोजन किया जा रहा है। महाआरती में पत्रकार संघ के पदाधिकारियों, पत्रकार साथियों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी शामिल उपस्थित रहे।

Related posts:

जबलपुर पदयात्रा आज: BJP के 'लोकतंत्र बचाओ' अभियान में CM मोहन यादव
मध्य प्रदेश

अखिल भारतीय कायस्थ समाज ने लिया आस्था और स्वच्छता का संकल्प
नर्मदापुरम

सतर्कता जागरूकता सप्ताह- भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई, ईमानदारी, पारदर्शिता और सुशासन को बढ़ावा देने का...
मध्य प्रदेश
