Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

नपाध्यक्ष नीतू यादव ने किया मूर्तिकारों के कारखानों का निरीक्षण,पीओपी की मूर्तियां हटवाई 

1 min read

नर्मदापुरम। पर्यावरण संरक्षण और पवित्र नदियों को प्रदूषण से बचाने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव ने अतिक्रमण दल के साथ गुप्ता ग्राउंड स्थित मूर्तिकारों के कारखानों का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान नपाध्यक्ष ने कारखानों में रखी प्लास्टर ऑफ पेरिस की मूर्तियों को हटाने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने मूर्तिकारों को कहा कि यदि समय रहते पीओपी की मूर्तियां नहीं हटाई गईं, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के बाद नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव ने आम नागरिकों से मिट्टी की मूर्तियों की स्थापना करने की अपील की। उन्होंने कहा पीओपी जल, जंगल, जमीन और विशेषकर हमारी जीवनदायिनी नदियों व पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचाती है।

 

About The Author

आपसे छूटी खबरें