Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में सफल रेस्क्यू ऑपरेशन: रेडियो-कॉलर युक्त बाघ को सुरक्षित पकड़ा गया

1 min read

नर्मदापुरम ।  क्षेत्र संचालक सतपुड़ा टाइगर रिजर्व ने बताया कि सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के अंतर्गत एक रेडियो-कॉलर युक्त नर बाघ को 01 अप्रैल 2026 को सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया गया है, जो लगभग दो से ढाई माह से नर्मदापुरम वनमंडल के रहवासी क्षेत्रों के आसपास विचरण कर रहा था। यह रेस्क्यू अभियान तीन दिनों तक सतत मेहनत, तकनीकी ट्रैकिंग, 5 हाथियों एवं मैदानी दलों के समन्वित प्रयासों से संचालित किया गया। वन विभाग की टीम ने अत्यंत सतर्कता एवं कुशलता का परिचय देते हुए बिना किसी अप्रिय घटना के बाघ को सुरक्षित नियंत्रित किया।

बाघ का स्वास्थ्य परीक्षण उपरांत सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के उपयुक्त एवं सुरक्षित खुले वन क्षेत्र में पुनः विस्थापन (रिलीज) किया गया, जिससे उसके प्राकृतिक व्यवहार एवं आवास का संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके।

इस सफल अभियान में सतपुड़ा टाइगर रिजर्व एवं नर्मदापुरम वनमंडल की संपूर्ण टीम के साथ-साथ डॉ. गुरुदत्त शर्मा (STR), डॉ. प्रशांत देशमुख (WCT) एवं डॉ. हमजा फारूकी (WCT) की विशेष भूमिका रही। वन विभाग ने इस अभियान की सफलता में सहयोग एवं धैर्य बनाए रखने के लिए स्थानीय नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया है, जिनके सहयोग से यह महत्वपूर्ण कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।

About The Author