Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

रविवार को होगा एशियाड पदक विजेता हर्षिता तोमर का नगर आगमन

1 min read

नर्मदापुरम। हाल में जापान में संपन्न हुये 20 वे एशियाई खेलों में ब्रांज मैडल अर्जित कर नगर,प्रदेश एवं देश को गौरवान्वित करने वाली शहर की बिटिया हर्षिता तोमर का  रविवार को नगर आगमन हो रहा है उक्त जानकारी हर्षिता के प्रथम गुरू तथा तैराकी प्रशिक्षक उमाशंकर व्यास ने देते हुए बताया कि रविवार को प्रातः10 बजे हर्षिता का भोपाल तिराहे से औपचारिक स्वागत उपरांत जुलूस के रूप में रामजी बाबा समाधी के दर्शन करते हुए सातरास्ते पर माता महाकाली एवं हनुमान जी महाराज आशीर्वाद के बाद नेहरू चौक, सराफा चौक होते हुए माँ नर्मदा की पूजा के पश्चात मध्यप्रदेश ट्राईथलान संघ के चेयरमेन तथा विधायक विजयपाल सिंह के कार्यालय में स्वागत सम्मान होगा तत्पश्चात पैतृक गांव रैसलपुर के लिए प्रस्थान करेगी।

इस हेतु श्री व्यास ने नर्मदांचल के समस्त खिलाडिय़ों,खेलप्रेमी नागरिक एवं संस्थाओ से हर्षिता तोमर के स्वागत व उत्साह वर्धन के लिए रविवार को प्रातः10:00 बजे स्थानीय भोपाल तिराहे पर उपस्थित होने का अनुरोध किया है।

 

About The Author