14 मई से प्रारंभ होगा विद्युत विभाग का उपभोक्ता संपर्क अभियान 25 मई तक विभिन्न शिविरों के माध्यम से बिजली उपभोक्ताओं को प्रदान की जाएगी सुविधाएं
नर्मदापुरम। मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड द्वारा 14 मई 2026 से पूरे कंपनी कार्यक्षेत्र में उपभोक्ता संपर्क अभियान 2026 का शुभारंभ किया जा रहा है। 12 माह तक चलने वाले इस विशेष अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर शिविर आयोजित कर, उपभोक्ताओं को एक ही स्थान पर विभिन्न सेवाएं प्रदान की जाएगी। शिविरों के दौरान शिकायतों का तत्काल निराकरण भी किया जाएगा। उपभोक्ता संपर्क अभियान के माध्यम से मात्र 05 रु. में नवीन ग्रामीण घरेलू एवं कृषि पंप कनेक्शन प्रदान किये जाएगे। साथ ही भार वृद्धि, नाम परिवर्तन, श्रेणी परिवर्तन, स्थाई कनेक्शन विच्छेदन, अस्थाई कनेक्शन, ई-केवाईसी, अनापत्ति प्रमाण पत्र, बंद/खराब मीटर बदलना, स्मार्ट मीटर संबंधी शिकायते, सर्विस केबल सुधार, वोल्टेज की समस्या और ट्रांसफार्मर से जुड़ी शिकायतों बिजली बिलों का आंशिक एवं पूर्ण भुगतान, अग्रिम भुगतान पर छूट, बकाया राशि भुगतान, समाधान योजना तथा अन्य जनहितैषी योजनाओं की जानकारी और लाभ प्रदान करने की सुविधाएं मिलेंगी। बिजली उपभोक्ता संपर्क अभियान 2026 संबंधी किसी भी जानकारी के लिए नजदीकी बिजली वितरण केन्द्र / जोन अथवा कॉल सेंटर के टोल फ्री नं. 1912 पर संपर्क कर सकते है।
14 मई 2026 को नर्मदापुरम जोन – 1 के वार्ड क्रमांक 4 में, नर्मदापुरम जोन – 2 के वार्ड क्रमांक 16 में, सिवनी मालवा शहर के वार्ड क्रमांक 1, डोलरिया के ग्राम टिगरिया, नर्मदापुरम (ग्रामीण ) के ग्राम रोहना, सिवनी मालवा (ग्रामीण) के बैरखेड़ी, शिवपुरी के ग्राम पथाडा, एवं बघवाड़ा के धर्म कुंडी में शिविर आयोजित किया जाएंगे। इसी प्रकार दिनांक 18 मई 2026 को नर्मदापुरम जोन -1 वार्ड क्रमांक 19, नर्मदापुरम जोन -2 के वार्ड क्रमांक 8, सिवनी- मालवा (शहर) के वार्ड क्रमांक 4, डोलरिया के ग्राम सेमरी, नर्मदापुरम (ग्रामीण ) के उन्द्राखेड़ी, सिवनी मालवा (ग्रामीण) के ग्राम बिल्दी,शिवपुरी के ग्राम भिलाड़िया खुर्द एवं बगवाड़ा के ग्राम खपरिया में शिविर आयोजित किये जाएंगे। 21 मई 2026 को नर्मदापुरम के जोन 1 के क्रमांक वार्ड 21, नर्मदापुरम जोन 2 के वार्ड क्रमांक 14 सिवनी मालवा शहर की वार्ड क्रमांक 2 डोलारिया,नर्मदा पुर ग्रामीण के ग्राम खेडला, सिवनी मालवा ग्रामीण के वटकी/ इकलानी, शिवपुरी के लुचगांव एवं बगवाड़ा के बूंदारा कला में शिविर आयोजित किये जाएंगे तथा 25 मई 2026 को नर्मदापुरम जोन 1 के वार्ड क्रमांक 23 में, नर्मदापुरम जोन – 2 के वार्ड क्रमांक 10 ,सिवनी मालवा शहर के वार्ड क्रमांक- 5, डोलरिया के मिसरोद, नर्मदापुरम (ग्रामीण) के रंढाल, सिवनी मालवा (ग्रामीण) के बैजनपुर, शिवपुर के कुन्दकला एवं बघवाड़ा के ग्राम धमासा में शिविर आयोजित किये जाएंगे।
