Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

NEWS INDIA 24×7

सच दिखता है

अवैध रेत उत्खनन पर जिला प्रशासन की कार्रवाई, 6 मोटरबोट और एक पनडुब्बी जब्त राजस्व, खनिज एवं पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई

1 min read

नर्मदापुरम। कलेक्टर आशीष वशिष्ठ के निर्देशानुसार जिले में रेत खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार 06 नवंबर को सिवनी मालवा तहसील में राजस्व, खनिज एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा अवैध रेत उत्खनन के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

संयुक्त टीम द्वारा ग्राम पथाड़ा, बाबरी, डिमावर एवं भिलाड़िया में निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान रेत का अवैध उत्खनन करते हुए 6 मोटरबोट एवं एक पनडुब्बी जब्त की गई। जब्त किए गए सभी उपकरणों को पुलिस थाना शिवपुर की अभिरक्षा में रखा गया है।

उक्त कार्रवाई में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सिवनी मालवा विजय राय, तहसीलदार नितिन झोड़, नायब तहसीलदार हीरू कुमरे, खनिज अधिकारी दिवेश मरकाम, सहायक खनि अधिकारी सूचि माथुर, खनि निरीक्षक बसंत पाटिल, खनिज सिपाही हेमंत राज सहित होमगार्ड एवं पुलिस बल के जवान उपस्थित रहे।

जिला प्रशासन द्वारा जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए राजस्व, खनिज एवं पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

About The Author

आपसे छूटी खबरें